Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एसएमएस अस्पताल में मरीज को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने पर दोषी तीन चिकित्सक एपीओ और एक नर्सिंग ऑफिसर निलंबित

सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती मरीज सचिन शर्मा को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के मामले में दोषी पाये गये एक नर्सिंग ऑफिसर को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और तीन चिकित्सकों को एपीओ किया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रकरण में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, मेडिकल कॉलेज, जयपुर द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. एस.के. गोयल, इन सर्विस रेजीडेन्ट डॉ. दौलतराम एवं डॉ. रिषभ चलाना तथा नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को दोषी पाया है। डॉ. एस.के. गोयल, डॉ. दौलतराम एवं डॉ. रिषभ चलाना को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। डॉ. गोयल का मुख्यालय निदेशालय, चिकित्सा शिक्षा तथा डॉ. दौलतराम एवं डॉ. रिषभ चलाना का मुख्यालय निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर रखा गया है।

 

Case of wrong group of patients in SMS hospital Jaipur

 

सवाई मानसिंह अस्पताल के पोलीट्रोमा वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय निदेशक (अराजपत्रित), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि मामला सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने जांच के लिए तत्काल प्रभाव से कमेटी गठित करने के निर्देश दिये थे। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मरीज सचिन शर्मा का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था और उसने एबी पॉजिटिव ग्रुप की 1 यूनिट पीआरबीसी और 1 यूनिट एफएफपी भी प्राप्त की। रिपोर्ट के अनुसार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए सैम्पल नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा द्वारा लिया गया। रेजीडेन्ट डॉ. रिषभ चलाना ने मरीज की बीएचटी पर कोई नोट्स नहीं लिखे। साथ ही ऑन कॉल सह आचार्य डॉ. एस.के. गोयल ने सर्जरी से पहले ब्लड ट्रांसफ्यूजन पैरामीटर्स पर ध्यान नहीं दिया। डॉ. दौलतराम जो 15 फरवरी की रात को ट्रोमा ब्लड बैंक में ड्यटी पर थे, उन्होंने गलत ब्लड ग्रुप के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी नही दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !