सवाई माधोपुर: पंच दिवसीय दिपावली त्यौहार के तहत 22 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन तथा 23 अक्टूबर गुरूवार को भाई दूज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को सांयकाल घरों में एवं कई मोहल्लों/कालोनियों में सामुहिक रूप से गोवर्धन का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर भगवान गोवर्धनजी महाराज की विशेष पूजन किया गया। इसके साथ ही मन्दिरों पर अन्नकूट प्रसाद का आयोजन भी किया गया।
शहर स्थित सरोलिया मोहल्ला राजबाग में सांय सवा सात बजे गोवर्धन पूजा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ की। सभी मोहल्ले के महिला पुरूषों एवं बच्चों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करने के बाद सात परिक्रमा की। जिसमें मानसी गंगा हरि देव गिरवर की परिक्रमा दे, कुंदकुंद चरणामृत, ले अपना जन्म सफल कर ले कहते हुए नाचते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना का आनंद लिया।
सभी ने गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद लेते हुए संपूर्ण नगर में क्षेत्र में प्रदेश में एवं देश में खुशहाली की कामना की।इसी प्रकार गुरूवार को भाई दूज का त्यौहार भी भाई बहिन के प्रेम के रूप में मनाया गया। जिसमें बहिनों ने भाईयों को तिलक निकालकर मुंह मीठा करवाया वहीं भाईयों ने भी बहिनों को उपहार दिये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
