जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने विधानसभा चुनाव 2023 में नियुक्त सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को चुनाव कार्यों से संबंधित समस्त भुगतान यथा यात्रा-भत्ता बिल, मानदेय, वाहन किराया, डीजल, सामग्री क्रय, आई.टी. संबंधित कार्य, स्वीप गतिविधि, विडियोग्राफी, सीसीटीवी आदि के बिल वाउचर 20 दिसम्बर, 2023 प्रातः 11 बजे तक मय समस्त दस्तावेज (प्रमाणीकरण, कार्यादेश स्टॉक एन्ट्री आदि सहित) के चुनाव शाखा (लेखा) में सहायक लेखाधिकारी प्रथम गोविन्द नारायण गोयल मोबाइल नम्बर 9414552320 को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव से संबंधित कोई भी भुगतान 20 दिसम्बर, 2023 के पश्चात बकाया रहता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रकोष्ठ प्रभारी की होगी। भुगतान बकाया रहने पर संबंधित कार्मिक को जिम्मेदार मानकर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया