राजस्थान में आज शुक्रवार को 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं 11 मई को पूरे राजस्थान में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शुक्रवार को दिन में अलवर जिले के बानसूर, उदयपुर, बीकानेर के लूणकरनसर और नाथद्वारा में तेज बारिश हुई। बानसूर में ओले भी गिरे। हनुमानगढ़ में आज सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

दरअसल, राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। 11 मई को प्रदेश के 31 जिलों बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में बारिश होगी। मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 KMPH से तेज हवाएं चलेगी। आंधी बारिश की गतिविधियां 12-13 मई को भी कहीं- कहीं पर रहेगी जारी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया