Saturday , 7 March 2026
Breaking News

इग्नू के जूलाई सत्र की प्रवेश तिथि में हुआ बदलाव 

सवाई माधोपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली (Indira Gandhi National Open University (IGNOU)) के जूलाई सत्र की प्रवेश (Admission) तिथि बढ़ाकर 31 जूलाई कर दी गई हैं। राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र जिले का एक मात्र इग्नू (IGNOU) अध्ययन केंद्र है।

 

 

इस केंद्र पर स्नातक स्तर पर बीए (BA) एवं बीकॉम (BCOM) पाठ्यक्रम एवं स्नातकोत्तर (Postgraduate) स्तर पर राजनीति विज्ञान (Political Science), ग्रामीण विकास (Rural Development) एवं शांति व गांधी (Mahatama Gandhi) अध्ययन पर एमए (MA) पाठ्यक्रम संचालित है। 6 महिने के सर्टिफिकेट कोर्स में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में सीलिब प्रोग्राम, पर्यटन, डिजास्टर मैनेजमेंट इत्यादि सहित ग्यारह प्रकार के सर्टिफिकेट प्रोग्राम संचालित है। इंग्लिश लैंग्वेज में डिप्लोमा, ग्रामीण सतत विकास में पीजी डिप्लोमा इत्यादि प्रोग्राम भी इस अध्ययन केंद्र पर संचालित है।

 

 

Change in admission date of IGNOU's July session sawai madhopur News

 

 

 

प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि सभी प्रकार के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की तिथि 15 जूलाई से बढ़ाकर 31 जूलाई 2024 कर दी गई है। सभी प्रकार के पाठ्यक्रमों प्रवेश हेतु इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट Ignou.ac.in विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। महिला एवं बालिकाओं को राजस्थान सरकार के बालिका दूरस्थ शिक्षा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत नियमानुसार प्रवेश फीस का पुनर्भरण किया जाएगा। इग्नू द्वारा स्नातक स्तर के बीए एवं बी.कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को नियमानुसार निःशुल्क प्रवेश की सुविधा भी दी जा रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !