सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने बजरी की रेकी करते दो लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी मेघराज पुत्र हरिराम निवासी डिडायच और देवराज पुत्र बाबूलाल निवासी मौढा की ढाणी रवांजना चौड जिला सवाई माधोपुर को पकड़ा है।
चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अ*वैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान नयागांव रोड चौथ का बरवाड़ा से बजरी की रेकी करते हुए दो लोगों को पकड़ा है।
उन्होंने बताया की रेकी करते मेघराज पुत्र हरिराम डिडायच, चौथ का बरवाड़ा और देवराज पुत्र बाबूलाल निवासी मौढा की ढाणी रवांजना चौड़ जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक भी एमवी एक्ट में जप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह, हैड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल अनिल, आशाराम और बलराम शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
