Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

जयपुर:- राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर रेगुलेटर के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

 

 

 

ठगी के मामले को लेकर भगत सिंह देवड़ा निवासी कालवाड़ रोड़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एक फर्म से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर रेगुलेटर खरीदने का सौदा किया था और हरिद्वार की फर्म ने 1.50 लाख रुपए की नकदी लेकर ट्रैक ओन कोरियर सर्विस के जरिए उक्त ऑक्सीजन सिलेंडर रेगुलेटर जयपुर भेजने की बात कही। पूरे पैसे देने के बाद भी परिवादी को सामान डिलीवर नहीं किया गया।

 

 

Lakhs of cheated in the name of selling oxygen cylinder and regulator in rajasthan

 

पीड़ित को 6 महीने तक किया गुमराह

 

ऑक्सीजन सिलेंडर रेगुलेटर की डिलीवरी के संबंध में जब परिवादी ने उत्तराखंड की फर्म के प्रतिनिधि विनोद कपूर से बात की तो उन्होंने जल्द ही सामान जयपुर भेजने का भरोसा दिलाया। लेकिन परिवादी को 6 माह तक उलझाने के बाद उत्तराखंड की फर्म ने ऑक्सीजन सिलेंडर रेगुलेटर भेजने तथा राशि वापस लौटाने से साफ मना कर दिया।

 

 

इस प्रकार से पीड़ित ने ठगी का शिकार होने के बाद करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !