Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान दल रवानगी स्थल का अवलोकन

निडर होकर, निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराएं चुनाव : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सुगम, निष्पक्ष एवं सरल बनाकर सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही स्वीप गतिविधियां सहित एकीकृत नियंत्रण कक्ष, वेब कास्टिंग एवं मतदान दल रवानगी स्थल का आज गुरूवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता ने अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद स्थित स्वीप प्रकोष्ठ में संबंधित स्वीप पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सभी मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने सभी मतदाताओं को 26 अप्रैल को हैप्पी हवर्स में जाकर मतदान करने की अपील करने के साथ-साथ जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सेल्फी पॉइन्ट, मतदान कर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा आकर्षक ऑफर एवं डिस्काउंट का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों पर शीतल जल, छाया, दिव्यांग एवं बुजुर्गो के लिए व्हीलचैयर की सुविधा मिलेगी। उन्होंने वेबकास्टिंग, कन्ट्रोल रूम का सद्उपयोग कर जहां मतदान प्रतिशत हैप्पी हावर्स में कम रहा वहां हेला टोली व अन्य विभागीय टीमों के माध्यम से जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहता है वहां पर सूक्ष्म स्तर पर कार्य कर मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग हेतु मतदान केन्द्रों पर लाने का प्रयास किया जाए।

 

 

उन्होंने गत लोकसभा में जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है वहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगनियों, राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित अन्य विभागों की सहायता से महिला एवं अन्य मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने मतदान दल रवानगी स्थल पर जाकर मतदान दल के पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से ईवीएम के माध्यम से मतदान दिवस पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मॉकपोल, फॉर्म, वेबकास्टिंग, कन्ट्रोल रूम, सेक्टर अधिकारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को पूर्ण आत्म विश्वास से बिना किसी भय, भेदभाव के चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने ईडीसी पोस्टल बैलेट प्रकोष्ठो, ईवीएम कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए।

 

Chief Electoral Officer inspected the polling party departure point in sawai madhopur

एकीकृत नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सवाई माधोपुर में स्थापित एकीकृत चुनाव नियंत्रण कक्ष पर जाकर सी-विजिल, कन्ट्रोल रूम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को किस प्रकार सरल, सुगम एवं शांतिपूर्ण बनाया जाए इस संबंध में कन्ट्रोल रूम प्रभारी अमर सिंह से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कन्ट्रोल से पीठासीन अधिकारियों को फोन करवाकर कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायत निवारण में लगने वाले समय, तत्परता की जानकारी प्राप्त की।

 

वेबकास्टिंग का किया अवलोकन:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में की जा रही वेबकास्टिंग का कानून व्यवस्था एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सद्उपयोग करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव को दिए है। उन्होंने स्वीप टीम को भी वेबकास्टिंग कक्ष में बैठने की सलाह दी है ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मद्द प्राप्त की जा सके। इस दौरान सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा, जिला कलेक्टर गंगापुर गौरव सैनी, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुजीत शंकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !