Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्कूल की बिल्डिंग बनाना भूली सरकार ! झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर है सरकारी स्कूल के बच्चे

सरकार डिजिटल और हाईटेक शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, पर देश में कई जगह बच्चों को छत के नीचे बैठकर शिक्षा मिलना मुश्किल है। कही बच्चों को पढ़ने के लिए किमी दूर जाना पड़ता है, तो कही स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं नहीं होती है। डिजिटल और हाईटेक शिक्षा को लेकर सरकार के दावे पर राजस्थान का एक स्कूल पोल खोल रहा है। राजस्थान के बाड़ेमेर में एक गांव में सरकार ने स्कूल को मंजूरी दे दी, पर स्कूल के लिए भवन का निर्माण करना भूल गई। इस स्कूल की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बाड़मेर से 25 किलो दूर शिवपुरा गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल की हालात यह है कि बच्चे झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर हैं। यहां तक बच्चों को पीने के लिए पानी भी मौके पर उपलब्ध नहीं है, शिक्षिका खुद एक किमी दूर से मटके में बच्चों के लिए पानी लाती है।

शिक्षिका ने छप्पर रखवाया

दरअसल में सरकार से मंजूरी मिलने पर एक साल तक इस स्कूल को एक ग्रामीण को मिले प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में संचालित किया गया, लेकिन कुछ दिन पहले घर के मालिक ने छत की मरम्मत का कहकर कमरा खाली करवा लिया। इसके बाद कुछ दिन खुले आसमान में बच्चों की पढ़ाया गया, लेकिन भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान की झुलसाने वाली गर्मी को देखते हुए स्कूल में एकमात्र शिक्षिका ने अपने पति और ग्रामीणों के सहयोग से एक छप्पर का निर्माण कर बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।

 

Government forgot to build school building in Rajasthan

 

तस्वीर वायरल होने पर जागा विभाग

करीब दो महीना तक इस छप्पर में स्कूल चलने के बाद स्कूल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर एक बार फिर स्कूल को उसी पीएम आवास के कमरे में शिफ्ट करवा दिया, लेकिन इस कमरे के हालात यह हैं कि ऊपर सिर्फ पत्थर की पट्टियां लगाई हुई है। पक्की छत नहीं है, जिसके चलते बारिश के मौसम में बाहर जैसे कमरे के अंदर हालत हो जाते हैं। स्कूल की एक मात्र शिक्षिका ने कहा कि भले ही हालात कैसे हों, वह बच्चों को पढ़ाना नहीं छोड़ेगी। बच्चे देश का भविष्य हैं. खुद उसने बड़ी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई करके आज शिक्षिका है। ऐसे अभावग्रस्त इलाकों में बच्चों को शिक्षा देने के लिए ऐसे में अपने कर्तव्य से हटना ठीक नहीं है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को कई बार स्कूल के भवन के लिए अवगत करवा दिया गया है। जब स्कूल का निर्माण होगा तो देखा जाएगा, लेकिन तब तक बच्चों की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। स्कूल के भवन निर्माण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करवाई गई थी, जिसको लेकर स्कूल निर्माण में देरी हुई, लेकिन अब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जल्द जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जल्द ही स्कूल हेतु भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने बिना छत के स्कूल के सवाल पर माना कि स्कूल के लिए जो व्यवस्थाएं होनी चाहिए, वह नहीं हैं. लेकिन जब तक भवन निर्माण नहीं होता तो अस्थाई रूप से पढ़ाई जारी रखना जरूरी है। इसलिए हमने निजी भवन में स्कूल चलाने की व्यवस्था करवा रखी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !