Saturday , 5 September 2026
Breaking News

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शेयर मार्केट (Stock Market) में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठ_गी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठ_गी की छह शिकायतें दर्ज हैं।

 

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह एवं वृत्ताधिकारी (वृत ग्रामीण) रामधन चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी श्यामसुंदर चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों से एवं डिजिटल लेन-देन की जांच में करोड़ों रुपयों के वित्तीय लेन-देन के सबूत मिले है।

ऐसे देते थे ठ_गी को अंजाम:

पुलिस (Sawai Madhopur) जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर नेटवर्क के जरिए टेलीग्राम (Telegram) चैनल संचालित कर लोगों को शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मुनाफे का लालच देते थे। इसके लिए वे निवेशकों को विशेष मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर उनसे जोड़ते थे। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों (Bank Account) में निवेश के नाम पर रुपये जमा करवाकर करोड़ों रुपये की ठ_गी को अंजाम देते थे।

आरोपी फ_र्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड (Sim Card) और बैंक खाते खुलवाकर उनका उपयोग साइबर धो_खाधड़ी में करते थे। ठ_गी की रकम विभिन्न बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर की जाती थी, जिससे धन के स्रोत को छिपाया जा सके।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला:

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रवांजना डूंगर में प्रकरण दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आईटी एक्ट  तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट, मोबाइल उपकरणों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

इन साइबर ठ_गों को किया गिरफ्तार:

पुलिस ने साइबर ठ_गी के आरोपी आरोपी 18 वर्षीय विकास पुत्र पप्पूलाल, 20 वर्षीय कम्प्यूटर उर्फ कम्पोटर पुत्र हंसराज, 19 वर्षीय रामचीज पुत्र रामप्रसाद और 18 वर्षीय दिलीप पुत्र रमेशचंद समस्त निवासियान खेड़ला, खंडार (Khandar), जिला सवाई माधोपुर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्यामसुंदर चौधरी, साइबर सेल प्रभारी महेन्द्र कुमार, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल बसराम, हैड कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल शीशराम और सत्येन्द्र  शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठ_गी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !