Saturday , 18 July 2026
Breaking News

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास संदिग्ध परिस्थितियों में तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद दो युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की और पुलिस (Bundi Police) के हवाले कर दिया। पुलिस (Police) ने तलाशी के दौरान एक युवक के पास से धा_रदार चा_कू बरामद किया है। वहीं, मृ_तका के परिजनों ने तांत्रिक क्रियाओं और अस्थियां चोरी होने की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

 

पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर एएसआई नंद सिंह पुलिस टीम के साथ मुक्तिधाम पहुंचे। वहां शहर के वार्ड-8 निवासी भूपेंद्र और गोविंद मेघवाल संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी लेने पर एक युवक के पास से चा_कू बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

जलती चिता में अंडे और श_राब डालने का आरोप:

मृ_तका के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर लौट गए थे, जबकि चिता अभी भी जल रही थी। इसी दौरान दोनों युवक वहां पहुंचे और चिता की आग में अंडे, श_राब सहित अन्य सामग्री डाल दी, जिससे आग तेज भड़क उठी। परिजनों का कहना है कि मौके पर अखबार बिछाकर तीन स्थानों पर संदिग्ध सामग्री भी सजाई गई थी, जिससे तांत्रिक क्रिया किए जाने की आशंका और गहरा गई।

अस्थियां चोरी होने की भी आशंका:

घटना की सूचना मिलने पर मृ_तका के परिजन मनोज सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित कई लोग रात में थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने रिपोर्ट में आशंका जताई कि तांत्रिक क्रियाओं के साथ मृ_तका की अस्थियां चोरी करने की भी कोशिश की गई हो सकती है। पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना:

मृ_तका के परिजन शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी मुक्तिधाम से अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का मामला सामने आया था। उस समय भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब दोबारा हुई घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच:

एएसआई नंद सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों युवक मुक्तिधाम किस उद्देश्य से पहुंचे थे और क्या उनका परिजनों द्वारा जताई गई आशंकाओं से कोई संबंध है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

A new revolution in knee replacement, Robotic surgery launched at Sevika Hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

घुटना प्रत्यारोपण में नई क्रांति, सेविका हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत

सवाई माधोपुर: चिकित्सा (Medical) क्षेत्र में तकनीकी विकास (Technological development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण …

Sawai Madhopur native brings honor to the district Dr. Narendra Vaishnav becomes Scientist-C at CSIR-NIIST Vikalp Times

सवाई माधोपुर के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान, CSIR-NIIST में Scientist-C बने डॉ. नरेंद्र वैष्णव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के महावीर नगर निवासी एवं मूल रूप से गोठड़ा गांव …

Delhi High Court takes a stern view of Sonam Wangchuk's hunger strike seeks response from the government Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के …

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) …

A license is now mandatory for wedding catering in Sawai Madhopur Vikalp Times

अब शादी में कैटरिंग करने से पहले लाइसेंस जरूरी, नहीं तो पड़ सकती है भारी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शादी-विवाह, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !