Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) को लेकर लंबे समय से जारी असमंजस अब खत्म हो गया है। सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) में हुई सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) और ओबीसी आयोग (OBC Commission) ने चुनाव (Election) कार्यक्रम का विस्तृत रोडमैप पेश किया। हाईकोर्ट (High Court) ने राज्य सरकार (Government of Rajasthan)और आयोग को 15 नवंबर 2026 से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

 

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

 

कोर्ट में पेश हलफनामे के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा 17 अगस्त 2026 को की जाएगी, जबकि पंचायत चुनाव की घोषणा 23 सितंबर 2026 को होगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ओबीसी आयोग को राजनीतिक आरक्षण संबंधी अंतिम रिपोर्ट 5 अगस्त तक सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद नगरीय विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को 15 अगस्त तक आरक्षण (Reservation) की लॉटरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट समय पर नहीं आती है, तब भी चुनाव प्रक्रिया में देरी नहीं की जाएगी।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। 27 अगस्त तक नामांकन (Nomination) दाखिल किए जा सकेंगे, 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 अगस्त तक नाम वापस लिए (Nomination Withdrawal) जा सकेंगे। 1 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

निकाय सदस्यों के लिए मतदान (Voting) दो चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 सितंबर और दूसरे चरण की 9 सितंबर को होगी। 11 सितंबर को मतगणना (Vote Counting) कराई जाएगी।

निकाय अध्यक्ष पद के लिए 12 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी। 14 सितंबर तक नामांकन, 15 सितंबर को जांच और 16 सितंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 19 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना होगी, जबकि 20 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

पंचायत चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी सरकार ने हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया है, जिसकी घोषणा निर्धारित तिथि पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !