Monday , 16 November 2026
Breaking News

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद वार्डों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के 100 वार्डों में 18 वार्ड एससी (SC), 5 एसटी (ST) और 20 वार्ड ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं कुल 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

 

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

 

एससी वर्ग के लिए आरक्षित 18 वार्डों में से 6 वार्ड एससी महिला के लिए तय किए गए हैं। इसी तरह एसटी के 5 आरक्षित वार्डों में से 2 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी के 20 वार्डों में 7 वार्ड ओबीसी महिला के लिए रखे गए हैं।

वहीं सामान्य वर्ग के 57 वार्डों में से 19 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह आरक्षण के बाद नगर निगम में महिलाओं के लिए कुल 34 वार्ड निर्धारित हुए हैं।

13 अगस्त को हो चुकी है मेयर पद की लॉटरी:

कोटा नगर निगम (Kota Nagar Nigam) के महापौर (Mayor) पद के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकाली जा चुकी है। इस बार मेयर का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नए परिसीमन के तहत कोटा में अब एक ही नगर निगम (Nagar Nigam) रहेगा और वार्डों में आरक्षण नई रोस्टर रोटेशन व्यवस्था के आधार पर लागू होगा।

चौथी बार महिला के हाथ होगी कोटा की कमान:

कोटा नगर निगम के इतिहास में यह चौथी बार होगा, जब महापौर पद पर किसी महिला की ताजपोशी होगी। इस बार ओबीसी महिला के लिए मेयर पद आरक्षित होने के बाद महिला पार्षदों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

नए परिसीमन के तहत कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 721 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन वार्डों में कुल 8,24,491 मतदाता हैं। इनमें करीब 4.18 लाख पुरुष और 4.05 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

पिछले चुनाव में कोटा उत्तर का मेयर पद एससी महिला के लिए आरक्षित था, जबकि कोटा दक्षिण सामान्य वर्ग के लिए रखा गया था। इस बार दोनों नगर निगमों के स्थान पर एक ही नगर निगम होने के कारण आरक्षण व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

जानिए किस वार्ड पर किस वर्ग का आरक्षण

वार्ड आरक्षित वर्ग
1 एसटी ओपन
2 अनारक्षित महिला
3 एसटी महिला
4 एसटी ओपन
5 एससी ओपन
6 अनारक्षित ओपन
7 अनारक्षित ओपन
8 एससी महिला
9 अनारक्षित ओपन
10 अनारक्षित महिला
11 एससी महिला
12 अनारक्षित ओपन
13 अनारक्षित ओपन
14 ओबीसी ओपन
15 अनारक्षित ओपन
16 अनारक्षित महिला
17 ओबीसी ओपन
18 एसटी महिला
19 ओबीसी ओपन
20 एससी ओपन
21 ओबीसी ओपन
22 अनारक्षित ओपन
23 एससी ओपन
24 एसटी ओपन
25 ओबीसी ओपन
26 ओबीसी महिला
27 अनारक्षित ओपन
28 अनारक्षित ओपन
29 एससी ओपन
30 एससी महिला
31 एससी ओपन
32 एससी महिला
33 अनारक्षित ओपन
34 अनारक्षित ओपन
35 अनारक्षित ओपन
36 एससी महिला
37 ओबीसी महिला
38 एससी ओपन
39 अनारक्षित महिला
40 अनारक्षित ओपन
41 एससी ओपन
42 एससी ओपन
43 अनारक्षित महिला
44 ओबीसी ओपन
45 अनारक्षित ओपन
46 अनारक्षित ओपन
47 अनारक्षित महिला
48 अनारक्षित ओपन
49 अनारक्षित ओपन
50 अनारक्षित ओपन
51 अनारक्षित ओपन
52 एससी ओपन
53 अनारक्षित ओपन
54 अनारक्षित ओपन
55 अनारक्षित ओपन
56 अनारक्षित महिला
57 ओबीसी महिला
58 ओबीसी ओपन
59 अनारक्षित महिला
60 ओबीसी महिला
61 अनारक्षित महिला
62 एससी ओपन
63 ओबीसी ओपन
64 ओबीसी महिला
65 अनारक्षित ओपन
66 एससी ओपन
67 अनारक्षित महिला
68 अनारक्षित ओपन
69 अनारक्षित ओपन
70 अनारक्षित ओपन
71 ओबीसी महिला
72 अनारक्षित ओपन
73 अनारक्षित महिला
74 अनारक्षित ओपन
75 अनारक्षित ओपन
76 ओबीसी ओपन
77 अनारक्षित महिला
78 अनारक्षित ओपन
79 ओबीसी ओपन
80 ओबीसी ओपन
81 अनारक्षित ओपन
82 अनारक्षित महिला
83 अनारक्षित महिला
84 ओबीसी महिला
85 अनारक्षित ओपन
86 अनारक्षित ओपन
87 अनारक्षित महिला
88 अनारक्षित महिला
89 ओबीसी ओपन
90 अनारक्षित महिला
91 ओबीसी ओपन
92 अनारक्षित ओपन
93 अनारक्षित महिला
94 अनारक्षित महिला
95 एससी ओपन
96 एससी महिला
97 अनारक्षित ओपन
98 ओबीसी ओपन
99 अनारक्षित ओपन
100 अनारक्षित ओपन

 

सांगोद नगर पालिका में वार्ड आरक्षण की स्थिति:

कुल पद 35
एससी कुल 5
एससी ओपन 3
एससी महिला 2
एसटी कुल 2
एसटी ओपन 1
एसटी महिला 1
ओबीसी कुल 7
ओबीसी ओपन 5
ओबीसी महिला 2
अनारक्षित कुल 21
अनारक्षित ओपन 14
अनारक्षित महिला 7

 

इटावा नगर पालिका में वार्ड आरक्षण की स्थिति:

कुल पद 35
एससी कुल 9
एससी ओपन 6
एससी महिला 3
एसटी कुल 3
एसटी ओपन 2
एसटी महिला 1
ओबीसी कुल 5
ओबीसी ओपन 3
ओबीसी महिला 2
अनारक्षित कुल 18
अनारक्षित ओपन 12
अनारक्षित महिला 6

 

सुकेत नगर पालिका में वार्ड आरक्षण की स्थिति:

कुल पद 25
एससी कुल 5
एससी ओपन 3
एससी महिला 2
एसटी कुल 1
एसटी ओपन 1
एसटी महिला 0
ओबीसी कुल 5
ओबीसी ओपन 3
ओबीसी महिला 2
अनारक्षित कुल 14
अनारक्षित ओपन 10
अनारक्षित महिला 4

 

सुल्तानपुर नगर पालिका में वार्ड आरक्षण की स्थिति:

कुल पद 25
एससी कुल 6
एससी ओपन 4
एससी महिला 2
एसटी कुल 1
एसटी ओपन 1
एसटी महिला 0
ओबीसी कुल 5
ओबीसी ओपन 3
ओबीसी महिला 2
अनारक्षित कुल 13
अनारक्षित ओपन 9
अनारक्षित महिला 4

About Vikalp Times Desk

Check Also

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !