Thursday , 1 October 2026
Breaking News

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल हैं। पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President), जबकि स्मृति ईरानी (Smriti Iran) को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बीएल संतोष (BL Santosh) को संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान से डॉ. सतीश पुनिया (Satish Poonia) को भी महासचिव बनाया है।

 

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

 

भाजपा (BJP) के आईटी सेल में भी बदलाव किया गया है। मौजूदा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) को पद से हटाकर उनकी जगह दीपक महस्के को नया आईटी सेल प्रमुख (BJP IT Cell) बनाया गया है। दीपक महस्के 2014 से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) भाजपा आईटी सेल के प्रमुख रहे हैं।

नई टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी:

नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), डी. पुरंदेश्वरी (D. Purandeswari), रेखा वर्मा (Rekha Verma), वर्षाबेन दोशी (Varshaben Doshi), डॉ. भारती पवार (Dr. Bharati Pawar) और डॉ. मधुचंद्र कर (Dr. Madhuchandra Kar) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार (Kavita Patidar), फांग्नोन कोन्यक (Phangnon Konyak) और संगीता यादव (Sangeeta Yadav) को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। रूप कुमारी चौधरी (Roop Kumari Choudhary)को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी (Priti Gandhi) को सोशल मीडिया (Social Media) सह-संयोजक बनाया गया है।

नई टीम में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की तीन महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि महाराष्ट्र (Maharashtra) की दो और अन्य राज्यों की एक-एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है।

जनवरी 2026 में बने थे भाजपा अध्यक्ष:

नितिन नवीन ने 20 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने जेपी नड्डा (JP Nadda) की जगह पार्टी की कमान संभाली। इससे एक दिन पहले 19 जनवरी को उनका निर्विरोध चुनाव हुआ था। 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

 

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

 

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !