Sunday , 15 November 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 215 वार्डों में से 50 SC, 14 ST और 27 OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 116 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। खास बात यह रही कि वार्ड आरक्षण की लॉटरी जिला कलेक्टर कानाराम (IAS Kanaram), जिला परिषद के CEO IAS गौरव बुडानिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक स्कूली छात्र से निकलवाई गई।

 

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

 

आरक्षण में SC महिला के 16, ST महिला के 4 और OBC महिला के 9 वार्ड शामिल हैं। वहीं अनारक्षित वर्ग में 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह जिले के सभी निकायों को मिलाकर कुल 69 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।

जिले में सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी (Gangapur City) नगर परिषद में 60-60 वार्ड, जबकि बामनवास (Bamanwas) में 20 और बौंली (Bonli) , खंडार (Khandar) व वजीरपुर (Wazirpur) में 25-25 वार्ड हैं।

लॉटरी (Lottery) के बाद वार्डवार आरक्षण तय होने से अब संभावित प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण और दावेदारों की रणनीति भी स्पष्ट होने लगी है।

गौरतलब है कि 13 अगस्त को निकाय और जिला परिषद प्रमुख के पदों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति का पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

 

सवाई माधोपुर के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी:

SC वर्ग: वार्ड 1, 2, 17, 25, 42, 48, 50, 51 और 57
SC महिला: वार्ड 12, 14, 16, 23 और 40

ST वर्ग: वार्ड 4 और 15
ST महिला: वार्ड 7

OBC वर्ग: वार्ड 3, 13, 19, 22, 29, 32, 53 और 54
OBC महिला: वार्ड 21, 27, 46 और 47

सामान्य ओपन: वार्ड 5, 6, 9, 18, 20, 24, 26, 28, 30, 31, 33, 36, 37, 39, 41, 43, 45, 49, 52, 58 और 59
सामान्य महिला: वार्ड 8, 10, 11, 34, 35, 38, 44, 55, 56 और 60

 

 

गंगापुर के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी:

SC वर्ग: वार्ड 18, 29, 18, 37, 6, 4, 38
SC महिला: वार्ड 52, 28, 5

ST वर्ग:  वार्ड 3, 15
ST महिला: वार्ड 48

OBC वर्ग: वार्ड 54, 14, 13, 56, 42, 58, 26, 31
OBC महिला: वार्ड 34, 16, 24, 47

सामान्य ओपन: वार्ड 2, 9, 10, 11, 21, 22, 23, 27, 30, 33, 35, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 49, 50, 51, 53, 55, 57, 59, 60
सामान्य महिला: वार्ड 1, 7, 8, 12, 25, 50, 59, 32, 19, 20, 36, 39

 

बामनवास के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी:

SC वर्ग: वार्ड 4, 5, 10
SC महिला: वार्ड 5

ST वर्ग:  वार्ड 06, 19, 20
ST महिला: वार्ड 9, 18

OBC वर्ग: वार्ड 13
OBC महिला: वार्ड –

सामान्य ओपन: वार्ड 3, 8, 11, 12, 14, 16, 14
सामान्य महिला: वार्ड 7, 1, 2

बौंली के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी:

SC वर्ग: वार्ड 6, 7, 14
SC महिला: वार्ड 13, 12

ST वर्ग: वार्ड 21
ST महिला: वार्ड –

OBC वर्ग: वार्ड 1, 20, 25
OBC महिला: वार्ड 2, 22

सामान्य ओपन: वार्ड 3, 8, 9, 15, 16, 17, 19, 23, 24
सामान्य महिला: वार्ड 5, 10, 18, 11, 04

वजीरपुर के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी:

SC वर्ग: वार्ड 5, 13, 14, 17, 20, 22
SC महिला: वार्ड 12, 16, 18

ST वर्ग: वार्ड 15
ST महिला: वार्ड –

OBC वर्ग: वार्ड 4
OBC महिला: वार्ड 6

सामान्य ओपन: वार्ड 1, 3, 7, 9, 10, 11, 19, 23
सामान्य महिला: वार्ड 8, 2, 24, 21, 25

खंडार के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी:

SC वर्ग: वार्ड 8, 13, 15, 17, 19
SC महिला: वार्ड 5, 7, 14

ST वर्ग: वार्ड 2
ST महिला: वार्ड –

OBC वर्ग: वार्ड 10, 24
OBC महिला: वार्ड 20

सामान्य ओपन: वार्ड 1, 6, 12, 16, 18, 21,23, 25
सामान्य महिला: वार्ड 9, 4, 22, 11, 3

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !