Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से पत्रकारिता (Journalism) क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में हिंदुस्तान एक्सप्रेस (Hindustan Express) के जिला संवाददाता राजेश गोयल (पांचोलास वाले) को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिले के कार्यवाहक जिला कलेक्टर गौरव बुडानिया (IAS Gaurav Budania) और पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur IPS Jyeshtha Maitrei) ने राजेश गोयल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अधिकारियों ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

राजेश गोयल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) से जुड़े जनहित के मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से सामने रखा है। इसके साथ ही वे विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।

सम्मान मिलने पर राजेश गोयल ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संकलन नहीं, बल्कि आमजन की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का दायित्व है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जारी रखने की बात कही।

राजेश गोयल को सम्मान मिलने पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !