Saturday , 5 September 2026
Breaking News

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी शिवराज कहार के बैंक खाते (Bank Account) से साइबर अपराधियों ने 98 हजार 1 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है।

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

 

 

शिवराज ने बताया कि 17 जुलाई की रात उसके CMF Nothing मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार “System Updating” का संदेश दिखाई देता रहा। स्क्रीन पर मोबाइल बंद नहीं करने का निर्देश भी आ रहा था। फोन न तो बंद हो रहा था और न ही उसमें कोई अन्य काम किया जा सकता था। इसे सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट (Software Update) समझकर उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया।

अगले दिन भी मोबाइल सामान्य नहीं हुआ। जब वह अपनी मोबाइल शॉप पर पहुंचा और ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की तो पिन दर्ज करने में दिक्कत आई। इसी दौरान दोपहर करीब 1:04 बजे उसके एसबीआई (SBI) बैंक खाते से 98 हजार 1 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के एक खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज मिला।

रकम कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ देर बाद मोबाइल पूरी तरह बंद हो गया। दोबारा चालू करने पर फोन का पूरा डेटा और सभी ऐप गायब थे तथा मोबाइल पूरी तरह रीसेट हो चुका था।

फिलहाल साइबर थाना मामले की जांच कर रहा है। पुलिस (Kota Police) यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल कैसे है_क हुआ और ट्रांसफर की गई रकम किस खाते में भेजी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !