Friday , 4 September 2026
Breaking News

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की स्वीकृति के बाद जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नई टीम का गठन किया। संगठन ने अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों (Journalists) को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए जिले में संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों के संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाया है।

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

 

जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के हवाले से नवनियुक्त प्रवक्ता नरेन्द्र शर्मा ‘नीरू’ ने बताया कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना तथा संगठन को गांव से लेकर शहर तक अधिक सक्रिय बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नई कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह तोमर (अधिवक्ता, दिल्ली उच्च न्यायालय) को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। सलाहकार मंडल में राजमल जैन, हरकचंद जैन और सत्यनारायण जैन ‘पगला’ को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में राजेश कुमार गोयल को महासचिव, रोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्याम सुंदर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा इंजी. जिया उल इस्लाम, प्रमोद शर्मा एवं सुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जितेंद्र जैन, संजय मित्तल, शादाब अली एवं मुकेश जैन को सचिव तथा नरेन्द्र शर्मा को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, सुनील शर्मा, पवन मेहता, निर्मल सेन, महेश शर्मा, इंजी. शहजाद बैग, रिदम शर्मा और राकेश वर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

नवनियुक्त महासचिव राजेश कुमार गोयल सहित सभी पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !