सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। गांव के श्मशान घाट पर टीनशेड (Tin Shed) नहीं होने के कारण एक युवक का अंतिम संस्कार बारिश (Rain) के बीच तिरपाल की सहायता से करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए श्मशान घाट पर जल्द टीनशेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बंधा गांव निवासी हनुमान मीणा की बिजली का करंट (Electric Shock) लगने से मौ_त हो गई थी। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन इसी दौरान बारिश (Barish) शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने से चिता भीगने लगी। ऐसे में ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर और उसे पकड़कर किसी तरह चिता को बारिश से बचाया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर टीनशेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कई बार ग्राम पंचायत के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि हर वर्ष बरसात के मौसम (Monsoon) में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि श्मशान घाट पर शीघ्र टीनशेड सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी कठिन परिस्थिति का सामना न करना पड़े।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया