Saturday , 5 September 2026
Breaking News

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan Dilawar) की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते ट्रांसफर (Transfer) कराने का झां_सा देकर ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) से पैसे ऐं_ठने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सांगोद (Sangod) क्षेत्र की वीडीओ से 10 हजार रुपए लेने और खुद को मंत्री का करीबी बताकर तबादला कराने का झूठा भरोसा देने का आरोप है।

 

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, सांगोद पंचायत समिति (Panchayat Samiti Sangod) में पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) मंजुला बैरागी ने मंत्री मदन दिलावर के आवास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि बारां (Baran) निवासी नरोत्तम बड़ारिया, जो खुद को मंत्री का करीब 15 साल पुराना खास व्यक्ति बताता था, ने उनके ट्रांसफर के बदले 50 हजार रुपए की मांग की। बातचीत के बाद 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ और 10 जुलाई को उन्होंने आरोपी को 10 हजार रुपए दे दिए।

इसके बाद भी ट्रांसफर नहीं होने पर मंजुला बैरागी ने 11 जुलाई को मंत्री कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। मंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें बताया गया कि ट्रांसफर की कोई सूची जारी नहीं हुई है। बाद में 20 जुलाई को सूची जारी होने की बात कहकर आरोपी ने फिर भरोसा दिलाया, लेकिन जब सूची में उनका नाम नहीं आया तो उन्होंने मंत्री से शिकायत की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री (Education Minister) मदन दिलावर ने तत्काल महावीर नगर थाना प्रभारी को बुलाकर आरोपी के खिलाफ नामजद जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला सांगोद थाना पुलिस (Sangod Police Station) को भेजा गया।

सांगोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नरोत्तम बड़ारिया को बारां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि उसने ट्रांसफर के नाम पर और कितने लोगों से ठ_गी की है।

जांच में यह भी सामने आया है कि केवल मंजुला बैरागी ही नहीं, बल्कि ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह और संदीप सिंह चौहान ने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने कई अन्य कर्मचारियों को भी मंत्री का करीबी बताकर तबादलों के नाम पर अपना शिकार बनाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के नेटवर्क, उसके संपर्कों और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !