Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) की व्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित परिवाद पर जिला स्थायी लोक अदालत (Lok Adalat) ने अस्पताल (Hospital) प्रशासन को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने रजिस्ट्रेशन काउंटर ( Registration Counter) पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करने के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू करने, महिला एवं शिशु अस्पताल (Women and Children’s Hospital) की दोनों खराब लिफ्टों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा भविष्य में दोनों लिफ्टें एक साथ बंद न हों, इसके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

 

यह जनहित परिवाद सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद योगी की ओर से दायर किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने अस्पताल के चिकित्सकों (Doctor) और नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff) को निर्धारित ड्रेस कोड (Dress Code), एप्रन और नामपट्टिका (Name Plare) के साथ ड्यूटी करने के निर्देश भी जारी किए। साथ ही अस्पताल प्रशासन से 15 दिन के भीतर इन निर्देशों की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

परिवाद में जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) (Cardiologist) और न्यूरोलॉजिस्ट (Neurologist) की कमी, एंजियोग्राफी (Angiography) सुविधा का अभाव, मरीजों को रेफर किए जाने की समस्या, टेलीमेडिसिन (Telemedicine) एवं सोनोग्राफी (Sonography) सुविधाओं की कमी, अस्पताल परिसर में गंदगी, दुर्गंध और अस्पताल प्रबंधक की नियुक्ति जैसे मुद्दे भी उठाए गए हैं।

इन सभी बिंदुओं को लेकर जिला कलेक्टर (Collector Sawai Madhopur IAS Kanaram) एवं मेडिकल रिलीफ सोसायटी (Medical Relief Society) के अध्यक्ष तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) को पक्षकार बनाया गया था। सुनवाई के दौरान पीएमओ स्वयं अदालत में उपस्थित रहे। जिला स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष ने फिलहाल रजिस्ट्रेशन काउंटर, लिफ्ट और ड्रेस कोड से जुड़े मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जबकि अन्य मुद्दों पर अगली सुनवाई में पालना रिपोर्ट सहित जवाब तलब किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !