Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायत समिति बौंली का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने शुक्रवार को पंचायत समिति बौंली का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं मे कम प्रगति होने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यो मे प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

Chief Executive Officer inspected Panchayat Samiti Bonli Sawai Madhopur

 

निरीक्षण के दौरान मनरेगा शाखा में बकाया भुगतान में देरी तथा कैटेगरी-4 के कार्यों की कम स्वीकृति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कार्यों में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत क्षेत्र में खेल मैदानों के प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पेंशन सत्यापन की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की तथा सभी ग्राम विकास अधिकारियों को 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत पेंशन सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

आईएचएचएल आवेदन तैयार कर शीघ्र स्वीकृति जारी करने के निर्देश :- उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) शाखा का निरीक्षण कर आईएचएचएल सोक पिट आरआरसी सेंटर एवं डब्ल्यूएसपी नाडेप कार्यों को स्वीकृति के अनुसार समय पर पूर्ण नहीं करने पर नाराजगी जताई। साथ ही पात्र परिवारों के अधिक से अधिक आईएचएचएल आवेदन तैयार कर शीघ्र स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा :- प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिन आवासों का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्हें 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने तथा प्रगतिरत आवासों की नियमित जीओ-टैगिंग कर द्वितीय एवं तृतीय किश्त का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संस्थापन शाखा के निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध विचाराधीन प्रकरणों में सेवा नियमों के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निर्माण एवं लेखा शाखा में पूर्ण कार्यों का समायोजन करने अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने तथा प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर ज़ोर दिया।

ग्रामीण उत्थान शिविर का निरीक्षण :- इसके पश्चात उन्होंने पंचायत समिति परिसर में आयोजित ग्रामीण उत्थान शिविर का निरीक्षण कर विभागवार कार्यों की जानकारी ली तथा लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित काश्तकारों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मनरेगा स्वच्छ, भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्थान संपर्क पोर्टल सहित सभी योजनाओं की समग्र समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के कार्मिकों को 15 दिवस में सभी कार्य पूर्ण करने के सख़्त निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !