मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. बेदी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर सिंह बेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. शर्मा ने स्वर्गीय बेदी को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्व. ईश्वर सिंह बेदी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उल्लेखनीय है कि 92 वर्ष के बेदी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से लोहा लिया व आजादी के आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए।
अजमेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री ईसरसिंह बेदी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. बेदी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 5, 2020
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से लोहा लिया व आजादी के आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। (2/2)
— Dr. Raghu Sharma (@RaghusharmaINC) July 5, 2020
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया