मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं निःशुल्क यूनिफार्म वितरण का शुभारंभ किया। इसी के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में सरपंच फरिमन बानो व पंचायत समिति सदस्य नोमान राज द्वारा बालकों को दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया गया।

अध्यापक दोबड़ा कलां मुफीद अली ने जानकारी देते हुए बताया की योजना के तहत सप्ताह में दो दिन मंगलवार व गुरुवार को बालकों को दूध वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रामबाबू शर्मा व प्रधानाध्यापक नवल किशोर गोयल सहित सभी विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया