राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार इसके चलते जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद खुला रहेगा।

सभी पत्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी रूम के माध्यम से प्रेस वार्ता को लाईव देख व सुन सकते हैं। प्रेस वार्ता ऑनलाइन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फेसबुक पेज, यू-ट्यूब पर भी देखी जा सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया