Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों में जुटा चिकित्सा विभाग

कोविड-19 वैक्सीनेशन तैयारियों एवं प्रबंधन को लेकर जिले का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमा पूरी तैयारी के साथ जुटा हुआ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि चिकित्सा विभाग कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियों में पूरे जोरों से लगा हुआ है। इसके लिए विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर को ड्ब्लयूएचओ के सहयोग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सीएमएचओ डॉ. मीना ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फ्रंटलाइन वर्कर को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रकार की पूर्व तैयारियां ठीक से करें और अभी से ही इस तरह से प्रबंधन करें कि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने चिकित्साकर्मियों को दायित्व देते हुए कहा कि वैक्सीन के परिवहन, कोल्ड चैन मैंटेनेंस, वैक्सीनेशन प्रशिक्षण, कोविड -19 वैक्सीनेशन साइट सलेक्शन व भीड़ नियंत्रण को लेकर समुचित तैयारियां की जानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान सभी को कोविड वैक्सीनेशन की पूर्ण गाइड लाईन का पालन करते हुए टीकाकरण करना है साथ ही यह भी बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर अगर फील्ड में या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या रहती है, तो उसके बारे मे उच्च अधिकारिये को तुरन्त अवगत करवाएं ताकि उक्त समस्याओं का निदान कर कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।

Medical department engaged in preparations for covid-19 vaccination
आरसीएचओ डाॅ. कमलेश मीना ने बताया कि जिले से जो प्रशिक्षण ब्लाॅक स्तर के स्टाॅफ को दिया जा रहा है, इसी तरह से ब्लाॅक स्तर यही प्रशिक्षण अब निचले स्तर पर सीएचसी व पीएचसी के स्टाफ को दिया जाएगा। वैक्सीनेशन सेंन्टर तीन कमरों का होगा जिसमें पहला रूम वेटिंग रूम, दूसरा रूम वैक्सीनेशन रूम व तीसरा रूम पर्यवेक्षण रूम होगा, प्रत्येक व्यक्ति टीकाकरण होने के उपरान्त 30 मिनट तक वही रूकेगा। पर्यवेक्षण रूम में प्रत्येक व्यक्ति के बीच में छह फीट की दूरी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन रखने वाले फ्रीजर आदि का समुचित रख-रखाव किया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि समस्त उपयोगी उपकरण फंक्शनल रहें। प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो कि दिन-रात 24 घन्टे पूरे सप्ताह सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने कोरोना को लेकर जारी एडवायजरी और प्रोटोकॉल को निरंतर फॉलो करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईरिस्क ग्रुप से संबंधित समस्त डाटा तैयार करें व समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में हैल्थ केयर वर्कर्स, दूसर चरण में पुलिस, सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्स, आर्मी, नगर पालिका एवं पंचायती राज कर्मचारी-अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। तीसरे चरण में 50 वर्ष की अधिक उम्र वाले तथा चौथे चरण में 50 साल से कम आयु के लेकिन रोगग्रस्त व्यक्ति शामिल किए जाएंगे। उन्होंने आगामी समय में शुरू होने वाली कोविड-19 टीकाकरण पश्चात होने वाले विपरीत प्रभाव उनका प्रबंधन पहचान के बारे में बताया व उसके प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !