मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बुधवार को बाटौदा और उदेई खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का डिजिटल लोकार्पण किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 108 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। बामनवास उपखण्ड के बाटौदा और सवाई माधोपुर उपखण्ड के उदेई खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के नये भवनों के लोकार्पण से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढॉंचें में सुधार होगा। कोरोना को देखते हुये बुधवार को ये डिजिटल लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर वीसी के माध्यम से जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया, एडीएम बीएस पंवार, सीएमएचओ और पीएमओ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया