Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सिविल लाइंस  विधायक गोपाल शर्मा ने रवाना किए पानी के टैंकर

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने आज शनिवार को सुबह राजस्थान विधानसभा के सामने जनपथ से पानी के चार टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जल सेवा ही जन सेवा है। गर्मी में प्यासे को पानी मिले इससे बड़ा कोई परोपकार नहीं है। इसी को ध्यान रखते हुए सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में श्रीरामलला जल सेवा समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से अगले दो माह तक वार्ड स्तर तक जनसहयोग के साथ लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

 

Civil Lines MLA Gopal Sharma dispatched water tankers

 

गर्मी में लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ ही शहर में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। कम दबाव की जलापूर्ति से परेशान लोग लगातार जनप्रतिनिधियों को शिकायत पहुंचा रहे हैं और सहायता की गुहार लगा रहे हैं। समस्या से निपटने के लिए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने श्रीरामलला जल सेवा समिति नामक हेल्पलाइन शुरू की है। इसके माध्यम से विधायक शर्मा की पहल पर के अंतर्गत लोगों को घर पर टैंकर से पानी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। साथ ही 100 से अधिक चिह्नित स्थानों पर प्याऊ लगाने का काम भी शुरू किया गया है। इस दौरान पर भाजपा नेता रवि माथुर, अखिलेश दुबे, इंद्रेश अग्रवाल, राजपाल चौधरी, प्रमोद झा, नरेंद्र सिखवाल, सुनीता मेहरा, पवन सैनी, राहुल धानका समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !