बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज रविवार को मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर नेशनल पार्क परिक्षेत्र की कुंडेरा रेंज के कचीदा माता मंदिर वन क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इकट्ठा कर साफ-सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लेकर नष्ट किया।

वन क्षेत्र में आने वाले लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। इस अवसर पर वन विभाग के कचिदा फोरेस्टर कुंवरसेन गुर्जर, गुलशेर व संस्था के सदस्य कमलेश कुतलपुरा, प्रमोद मीना, रौनक सैनी, अरविंद कुमार बैरवा व रूपसिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया