बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज रविवार को मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर नेशनल पार्क परिक्षेत्र की आरओपीटी रेंज के जंगल का बालाजी वन क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इकट्ठा कर साफ-सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया।

वन क्षेत्र में आने वाले लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य विनोद पिपलवाड़ा, राजेश सैनी, बंटी पाली, रवि सैनी, प्रियांशु सैनी, प्रमोद मीना, सुरेंद्र हिंगोनी, दीपक रामसिंहपुरा व रूपसिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया