Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भाजपा भरतपुर संभाग की क्लस्टर बैठक हुई संपन्न

अब कार्यकर्ताओं को बूथ पर संघर्ष करना होगा – राजेंद्र सिंह राठौड़

गंगापुर सिटी: भारतीय जनता पार्टी की बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संभाग के क्लस्टर प्रभारी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय गंगापुर सिटी में हुई। जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, सह प्रभारी सोमकांत शर्मा रहे। अध्यक्षता सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की।

 

जिसमें सवाई माधोपुर, टोंक, करौली, धौलपुर एवं  भरतपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सह संभाग प्रभारी सोमकान्त शर्मा ने बताया की लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर 30 लाभार्थी से मिलना एवं उनके घर जाना है आप जिस बूथ में रहते हैं उस बूथ की समिति को सक्रिय करना और पन्ना प्रमुख व पेज प्रमुख से बात करना, सबके घर पर भाजपा का झंडा लगाना और भाजपा का स्टीकर लगाना और भाजपा को आने वाले चुनाव में अपने बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का कार्य करना है। संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने बताया कि पार्टी की मंडल स्तर एवं जिला स्तर की कमियों को पूर्ण करना कार्यकर्ताओं का प्रथम कार्य रहेगा। बूथ समितियों को सरल ऐप पर डाउनलोड करना होगा। गांव चलो अभियान के तहत जिन 15 परिवारों से संपर्क किया था उनसे संपर्क निरंतर रखना है। सभी बूथों को ए, बी, सी तीन कैटेगरी में बनाकर काम बांटना है।

 

Cluster meeting of BJP Bharatpur division concluded

 

मुख्य अतिथि लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति है उनके तीसरे कार्यकाल में देश दुनिया का प्रमुख बनेगा। लोकसभा में मिशन 25 पूरा हो इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। इस दौरान टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सपोटरा के विधायक हंसराज बालोती, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, भरतपुर लोकसभा के प्रत्याशी रामस्वरूप कोली, लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, करौली-धौलपुर के संयोजक शिवकुमार सैनी, करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल टिकुलिया, धौलपुर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर एवं टोंक के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत मेहता, सवाई माधोपुर संगठन प्रभारी प्रणमेंद्र शर्मा, उनियारा विधानसभा के प्रत्याशी रहे विजय बैसला, हिंडौन प्रत्याशी रही राजकुमारी जाटव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, विस्तारक योजना के संभाग प्रभारी राजवीर सिंह आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !