Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सीएम अशोक गहलोत ने सौंपा अपना मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया स्वीकार

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद सीएम अशोक गहलोत ने आज रविवार शाम को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में म‍ुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा है।

 

जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया है। इस बार कांग्रेस को उम्मीद थी कि सरकार वापस रिपीट होगी और राजस्थान में दशकों से चला आ रहा रिवाज अबकी बार बदलेगा, लेकिन इस बार भी रिवाज कायम रहा। भाजपा ने 115 सीटों पर जीत हासिल कर भगवा लहरा दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने 69 और अन्य ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

 

CM Ashok Gehlot submitted his resignation to governor kalraj mishra

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके है। सीएम अशोक गहलोत ने 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री का पद संभाला था, इसके बाद वह 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। 2008 में फिर कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के बाद अशोक गहलोत को ही सूबे की कमान मिली।

 

इसके बाद साल 2018 में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आई और मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत को तीसरी बार राजस्थान की सत्ता मिली।

 

 

मीडिया से रूबरू हुए सीएम अशोक गहलोत:-

राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीएम अशोक गहलोत मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “जनता का जनादेश स्वीकार है” हमारी योजनाओं का हम सही से प्रचार नहीं कर पाए। कुछ टिकट वितरण में भी गलतियां हुई है। हमारी पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी।

 

 

हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए है। भाजपा के बहकावे में जनता आ गई है। भाजपा के पास राजस्थान में कोई मुद्दा नहीं था। राजस्थान में विकास कार्यों के नाम पर वोटिंग नहीं हुई। भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट मांगे और ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !