Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सीएम गहलोत का तोहफा, कल से जमाबंदी, पैमाइश और गिरदावरी रिकॉर्ड सहित 100 यूनिट बिजली फ्री

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है। अब खेत की जमाबंदी और गिरदावरी सहित जमीन संबंधी सभी रिकॉर्ड की नकल की सर्टिफाइड कॉपी लेने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब किसानों को अपने खेत की जमाबंदी और गिरदावरी सहित जमीन संबंधी सभी रिकॉर्ड की नकल की सर्टिफाइड कॉपी लेने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। इतना ही नहीं सीमा ज्ञान के लिए पैमाइश भी अब नि:शुल्क होगी।

 

सेटलमेंट कमिश्नर से सेटलमेंट रिकॉर्ड भी मुफ्त प्राप्त किया जा सकेगा। राजस्व विभाग ने गत मंगलवार को इसके लिए राजस्थान भू-राजस्व के भू अभिलेख नियम 1957 में संशोधन कर दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस बारे में बजट में घोषणा की थी। सेटलमेंट रिकॉर्ड को छोडक़र पटवारी अन्य भू-अभिलेख की सर्टिफाइड प्रिंटेड कॉपी जारी कर सकेंगे। अब पटवारी को आवेदन के 3 दिन में यह दस्तावेज किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराने होंगे।

 

CM Gehlot's gift, 100 units of electricity free from tomorrow including jamabandi, metering and girdawari records

 

एक जून से मिलेगी बिजली मुफ्त

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को एक जून से मुफ्त बिजली मिलेगी। इसमें 100 यूनिट तक बिजली खपत वाले 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिल शुल्क शून्य हो जाएगा। मई के उपभोग पर जून की बिलिंग से छूट शुरू हो जाएगी। इसमें अभी वही उपभोक्ता शामिल होंगे, जिन्होंने राहत कैम्प में रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रदेश में कुल घरेलू उपभोक्ता 1.24 करोड़ हैं, लेकिन राहत शिविरों में रजिस्ट्रेशन 76 लाख ने ही कराया है।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !