Sunday , 29 September 2024
Breaking News

शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, पारा गिरकर पहुंचा 10.2 डिग्री, छाया कोहरा

राजस्थान में नए साल से पहले सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बीते 24 घंटों से सर्द हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। तापमान एक दिन में 1 डिग्री गिरकर 10.2 डिग्री पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 26.6 के आसपास चल रहा है। बीते दो दिनों से तापमान दिन-रात का गिर रहा है। मौसम विभाग की माने तो नए साल के पहले सप्ताह से शीतलहर चलने का अनुमान है। इससे तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ेगी। इधर सर्दी से किसानों को फायदा मिलेगा। बाड़मेर में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते 24 घंटों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

सुबह से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने से सर्दी का एहसास हुआ। दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। दिसंबर माह में दिन-रात का तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चला। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पहुंच गया। दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ऊपर अंतर चल रहा है।

 

सुबह 10 बजे सड़कें सूनी नजर आईं

सुबह 10 बजे सड़कें सूनी नजर आईं। सर्दी बढ़ने के लोगों ने दिनचर्या बदली है। शुक्रवार की रात को शुरू हुई सर्द हवाओं का दौर रविवार को भी जारी है। सुबह सर्द हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि दिन में हल्की धूम निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ गई।

 

cold wave increased the cold in rajasthan

 

5 जनवरी से चलेगी शीतलहर

नए साल के पहले वीक से शीतलहर चल सकती है। कृषि मौसम विज्ञानिक के मुताबिक केंद्रीय मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच शीतलहर का रेड अलर्ट जारी करते हुए उतर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। बाड़मेर जिले में भी शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

 

सर्दी से किसानों को मिलेगा फायदा

बादल, नमी और कोहरे वाला मौसम रबी के लिए किसान अनुकूल मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस मौसम से फसल में ग्रोथ अच्छी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Movement of goods will get speed up to 12 stations of the dedicated front corridor in rajasthan

डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के 12 स्टेशनों तक माल की आवाजाही को मिलेगी गति

जयपुर: प्रदेश और देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए बनाए जा रहे …

BJP General Secretary BL Santosh will come to Sawai Madhopur today.

रणथंभौर में आज बीजेपी की अहम बैठक

रणथंभौर में आज बीजेपी की अहम बैठक       सवाई माधोपुर: बीजेपी संगठन महामंत्री …

Singhana Jhunjhunu Police news 28 sept 24

8 दिन पीछा किया, तब जाकर पकड़ में आए ह*त्या के आरोपी

मुख्य आरोपी हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव रेंज स्तर पर और सहयोगी सर्किल स्तर पर टॉप 10 …

Devmali village of Beawar district of Rajasthan honored with the Best Tourism Village Award

ब्यावर का देवमाली गांव ही क्यों सम्मानित हुआ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से

जयपुर: राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गांव को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर …

Grand civic felicitation to Rajasthan Governor Haribhau Bagade in maharashtra

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का आज शुक्रवार को महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजी नगर में भव्य …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !