Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने लोगों से किया एडवाईजरी एवं प्रोटोकाॅल की पालना का आग्रह

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने एक बार फिर आमजन से अपील की है कि वे घरों में ही रहे, पूर्ण सतर्क रहे तथा गम्भीर बीमारी जैसी स्थिति को छोड़कर जन अनुशासन पखवाड़े की छूट का इस्तेमाल करने से बचे। कलेक्टर ने बताया कि स्थिति अभी ज्यादा खराब नहीं है लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही आपके स्वयं के लिए, अपने परिवार के लिए और जिले के लिए बहुत भारी पड़ सकती है। अप्रैल के पहले 26 दिन में जिले में 22314 टेस्ट में से 4113 पाॅजिटिव मिले हैं जबकि गत पूरे साल और इस साल के पहले 2 माह में मात्र 2471 पाॅजिटिव केस मिले। महत्वपूर्ण बात यह है कि अप्रैल में पाॅजिटिव मिले लोगों में से अभी तक 25.46 प्रतिशत ही रिकवर हुए है, हांलाकि इसका मुख्य कारण यह है कि अप्रैल के ज्यादातर पाॅजिटिव गत 10 दिन में ही आये है और इन्हें रिकवर होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इससे पूर्व नवम्बर में सर्वाधिक संक्रमण दर 8.78 प्रतिशत थी यानि प्रति 10 हजार सैंपल में से 878 पाॅजिटिव आ रहे थे। अप्रैल में यह दर 18.43 प्रतिशत हो गई है जो चिंताजनक है। कलेक्टर ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए एक ओर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना आवश्यक है, वहीं 45 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन की दोनो डोज लगा लेने चाहिए। अभी जिले में 1.71 लाख ने पहला डोज और 33 हजार लोगों ने दोनो डोज लगवाए है।

Collector appeal to the people to follow the guideline, Advisory and Protocol of corona virus

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद एक और संक्रमण का खतरा बेहद कम हो जाता है, दूसरी ओर दुर्भाग्य से पाॅजिटिव भी आ जाये तो जान जाने की सम्भावना शून्य के लगभग है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जान बचाने के लिए है, वैक्सीन लगाने के बाद 100 में से 2 व्यक्तियों को 2 दिनों के लिये बुखार आ जाये तथा वे दवा लेकर 2 दिन में सही भी हो जाये तो वैक्सीन कैसे जीवनरक्षक साबित नही हुई। ब्रिटेन, इसराइल समेत जिन देशों में वैक्सीन ज्यादा लोगों को लग चुकी है, वहां कोरोना बड़ी हद तक काबू में आ चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !