Sunday , 6 September 2026
Breaking News

ऑक्सीजन प्लांट्स की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी नियुक्त

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले में कोविड संक्रमण नियंत्रण के लिए सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर एवं राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी में क्षमता से अधिक कोविड संक्रमित मरीज आने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन प्लांट्स में ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता के अनुरूप निर्बाध आपूर्ति एवं प्लांट में आने वाली तकनीकी समस्याओं, लीकेज आदि समस्या का पूर्व आंकलन करते हुए तत्काल समाधान के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं तथा तकनीकी अधिकारियों की तीन पारियों में राउंड द क्लाॅक ड्यूटी भी लगाई गई है। कलेक्टर ने राजकीय पाॅलेटेक्निक महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य विनोद जांगिड़ को तकनीकी प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी तथा संबंधित प्रमुख चिकित्सा अधिकारी/प्लांट इंजीनियर तथा एनएचएम इंजिनियर से समन्वय स्थापित कर दैनिक रूप से समय-समय पर माॅनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर ऑक्सीजन प्लांट के लिए विद्युत प्रवक्ता गौरव अग्रवाल मोबाईल नम्बर 8078606548 को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, मैकेनिकल प्रवक्ता रामसिंह मीना मोबाईल नम्बर 9460220648 को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं मैकेनिकल प्रवक्ता मुजाहिद खान मोबाईल नम्बर 8112256762 को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।

Officers appointed to solve the problems of oxygen plants in sawai madhopur

इस प्रकार राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी के ऑक्सीजन प्लांट के लिए विद्युत प्रवक्ता उमाकांत त्रिवेदी मोबाईल नम्बर 9785923867 को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विद्युत प्रवक्ता विजय कुमार मोबाईल नम्बर 9057280453 को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं मैकेनिकल प्रवक्ता आकाश खण्डेलवाल मोबाईल नम्बर 9829120879 को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !