जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया, परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध आवयश्यक संसाधनों एवं परीक्षा केन्द्र पर वीडियोंग्राफी करने वाली एजेन्सी, परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की जांच करने वाली टीम के कार्मिकों के बारे में परीक्षा केन्द्र प्रभारी से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र प्रभारी को परीक्षा केन्द्र में पेयजल पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रोशनी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित सुरक्षा जांच दल के कार्मिकों से उनकी योग्यता और एजेन्सी के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनको मिलने वाला दैनिक परीक्षा ड्यूटी भत्ते के बारे में जानकारी ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया