जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ के बनाये जा रहे नवीन भवन का निरीक्षण किया। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूरा कर भवन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भवन में बिजली का कार्य, चारदीवारी आदि को पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक सीएमएचओ से कार्य के संबंध में जानकारी ली।

इसी प्रकार कलेक्टर ने डिबस्या रोड़ पर गंगापुर सिटी के उप जिला अस्पताल के लिए आवंटित किये गए स्थान का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने एडीएम, बीसीएमओ, पीएमओ से सवाल-जवाब कर जानकारी ली। कलेक्टर ने डिबस्या रोड़ पर बस स्टैंड के आवंटित की जाने वाली जगह का भी जायजा लिया। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से भी वार्ता की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया