Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों में लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि वैसे तो प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण है लेकिन पट्टा जारी होना किसी भी परिवार के लिये बड़ा महत्वपूर्ण होता है। इसी प्रकार भूमिहीन परिवार को भूमि का आवंटन, पुराने प्रकरणों में सहमति से खाता विभाजन, बिजली कनेक्शन, पेंशन, पालनहार जैसे कार्य परिवादी के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने बताया कि गत शुक्रवार तक लगे शिविरों में जिले में 1176 पट्टे जारी हुए। नामांतकरण के 2724, खाता शुद्धि के 1176, खाता विभाजन के 195, सीमा ज्ञान के 86 और रास्तों के 121 प्रकरणों का समाधान किया गया। 149 विद्युत कनेक्शन जारी किये, 87 खराब मीटर और 13 ट्रांसफार्मर बदले गये, लोड सम्बंधी 11 समस्याओं का समाधान किया, 35 स्थानों पर ढीले तार की समस्या का समाधान किया। कलेक्टर ने बताया कि 1667 जॉब कार्ड जारी किए, मनरेगा में कन्वर्जेंस के माध्यम से 117 कार्य करवाने की स्वीकृतियॉं जारी करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर रहे परिवारों में से 498 को जन आधार कार्ड वितरित किए।

 

 

 

 

 

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्वयं मॉनिटरिंग करें तथा सम्बंधित एसडीएम से समन्वय कर राजकीय विद्यालय और इनके खेल मैदान से प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर दिवस पर अतिक्रमण हटवाएं। जिले में ऐसे 55 प्रकरण चिन्हित किए गए थे, अभियान में इनमें से 4 मामलों में अतिक्रमण हटाया गया है। कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग द्वारा शिविरों में किये गये कार्य, उपलब्धि, सामने आ रही चुनौतियों और उनके सम्भावित समाधान के सम्बंध में विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए कि मुख्य शिविर में किए जाने वाले कार्यों का पहले से ही प्लान तैयार कर लें तथा तैयारी शिविर को भी मुख्य शिविर की भॉंति गम्भीरता से लें।

 

 

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो कार्य शिविर में नहीं किए जा सके और 1-2 दिन या अधिक दिन मे निस्तारित किए जाने हैं, उनकी प्रतिदिन समीक्षा करें। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ उत्तम सिंह चौहान, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Collector reviewed the progress of the campaign with the administration villages in sawai madhopur

 

 

प्रशासन शहरों के संग अभियान को पूरी गति से संचालित करें – कलेक्टर

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रशासन शहरों के संग अभियान में अब तक प्राप्त प्रगति की समीक्षा कर पूरी गति से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्रों को पट्टे जारी करने तथा नगरीय क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान को गंभीरता से लेकर बेहतर सफाई प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

कलेक्टर ने बताया कि सवाई माधोपुर नगर परिषद को 73 तथा गंगापुर नगर परिषद को 70 स्कीमों में पट्टे देने हैं। इसके अतिरिक्त यूआईटी की 1 स्कीम में भी पट्टा दिया जाना है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी वार्डों में 31 दिसम्बर तक तक विशेष सफाई अभियान चलाएं। इसके लिये सवाई माधोपुर को 17 सेक्टर में बांटा गया है।

 

 

 

 

दीपावली से पहले नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेवीवीएनएल की टीमें प्रत्येक वार्ड में जाये तथा टूटी सड़कों की मरम्मत करें, बिजली के ढीले तार ठीक करें, नालों की सफाई करवाएं, कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि कचरे को यहां वहां नहीं फैलाएं। अपने पास पड़ोस में स्वयं नागरिक भी सफाई बेहतर बनाने में सहयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !