Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पूर्ण शुचिता, सावधानी एवं निर्देशों की पालना के साथ करवाएं आरएएस प्री परीक्षा :- कलेक्टर

केन्द्राधीक्षक, अति.केन्द्राधीक्षक, आर्ब्जर्वर, डिप्टी कॉर्डिनेटर की बैठक लेकर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्री) परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नियुक्त केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर और फ्लाइंग स्क्वायड के सदस्यों की आज सोमवार को जिला परिषद सभागार में बैठक ली तथा कहा कि परीक्षा से जुड़े कार्मिक एवं अधिकारी पूर्ण शुचिता, सावधानी एवं निर्देशों की अक्षरशः पालना के साथ परीक्षा का आयोजन करवाएं।

 

 

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न दें। परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी पर लगे वीक्षक, केन्द्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षक को भी मोबाइल के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों से कहा कि परीक्षा केन्द्र पर वीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दे तथा परीक्षा से संबंधित नियमों से पूरी तरह अवगत करवा दें।

 

 

 

 

 

इसी दिन परीक्षा केन्द्र का गहनता से निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लें कि वहां का इन्टरनेट काम न करें, पहले से लगे स्कूल प्रबंधन के सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दें, फोटोकॉपी मशीन को दूसरे भवन में रखवा दें या सील कर दें। कोई भी किताब, कॉपी टॉयलेट या किसी कमरे में न हो। पेयजल, शौचालय, फर्नीचर की व्यवस्था जांच लें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं करें तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करवायें।

 

 

Get the RAS Pre exam done with complete purity, caution and compliance of instructions - Collector

 

 

डिप्टी कॉर्डिनेटर ट्रेजरी से पेपर ले जाने, उन्हें परीक्षा केन्द्रों पर ले जाकर सम्भलवाने, परीक्षा के बाद कलेक्शन कर उन्हें जमा करवाने में समय सीमा और सुरक्षा व सावधानी के साथ कार्य करें। इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश, परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय सामाजिक दूरी बनवायें तथा प्रोटोकॉल की पालना भी करवाएं।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि पेपर, ओएमआर शीट के लिफाफे खोलने, वीक्षक को कमरा आवंटन व अन्य प्रक्रिया में नियमों की अक्षरशः पालना की जाए। उन्होंने अनुपस्थित अभ्यर्थियों की तथा अप्रयुक्त ओएमआर शीट तथा पेपर पूर्ण सावधानी से रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी अपने साथ अनुमत सामग्री के अलावा अन्य सामग्री नहीं लेकर आएंगे।

 

 

 

 

बैठक में कलेक्टर पूरी पारदर्शिता के साथ नियमों का पालन करवाते हुए परीक्षा आयोजन के निर्देश दिए। दक्ष प्रशिक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, भरे जाने वाले प्रपत्र एवं अन्य नियमों की जानकारी दी। आरपीएससी की यह परीक्षा 27 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के 30 एवं गंगापुर के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी।

 

 

 

 

 

इसके लिए जिले में 12 हजार 821 परीक्षार्थी पंजीकृत है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदियों ने परीक्षा के लिए लगाए गए कार्मिकों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबध में जानकारी दी। इस मौके पर केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, डिप्टी कॉर्डिनेटर, आब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वायड के सदस्य मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !