जयपुर: वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा पान मसाला और ग्रेनाइट के अ*वैध परिवहन के विरुद्ध गई सघन जांच में बड़ी सफलता प्राप्त की है। विभाग की कई टीमों ने प्रदेश के विभिन राजमार्गों पर 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आकस्मिक जांच कर 13 वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों में परिवहन किए जा रहे माल के दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि कई वाहनों में बिना उचित दस्तावेजों (बिल और ई-वे बिल आदि) के माल परिवहन किया जा रहा था।
कुछ वाहनो में माल के दस्तावेजों में कर मुक्त माल के दस्तावेज बनाए जा कर पान मसाला का परिवहन किया जा रहा था तथा कुछ में माल वास्तविक माल से पृथक दिखाया गया था। कुछ वाहनों में माल के पाने वाले के पते भी गलत बताए गए थे। विभाग की यह कार्रवाई सीकर, जयपुर, भरतपुर और अन्य क्षेत्रों में की गई। विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों और माल का मूल्यांकन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
मुख्य आयुक्त द्वारा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि ऐसी अ*वैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए और अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाए ताकि राजस्व की हानि को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि गत दिनों विभाग दवारा स्टील, रियल एस्टेट माइनिंग सेक्टर आदि में कार्रवाई कर लगभग 450 करोड़ की कर चोरी उजागर की गई थी। पान मसाला, सुपारी, स्क्रैप मार्बल आदि के 28 वाहनों जब्त किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
