Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अ*वैध ट्रांसपोर्टर्स के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 17 वाहन जब्त, 6 ट्रांसपोर्टर्स के गोदाम किए सील

जयपुर: प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर चोरी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही से प्रदेश में कर चोरी करने वालो में ह*ड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कर चोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप राज्य के मुख्य कर आयुक्त कुमार पाल गौतम के कुशल निर्देशन एवं रणनीति के तहत पिछले दिनों विभाग द्वारा जीएसटी चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे है । मुख्य आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन शाखा की 9 टीमों को गोपनीय रूप से राज्य के विभिन्न राजमार्गों पर तैनात किया गया।

 

Commercial Tax Department takes major action against transporters in jaipur

 

 

जहाँ से टेक्निकल सर्विलांस के द्वारा बिना ई वे बिल और बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वाले 17 वाहनो को जब्त किया गया है। एक ही बार में इतनी संख्या में जब्त किए गए वाहनों में परचून, मार्बल ग्रेनाइट, ड्राई फ्रूट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि का परिवहन किया जा रहा था। इन वाहनों को विभागीय कार्यालय खड़ा किया गया है, जहाँ इन वाहनों में लदे माल का भौतिक सत्यापन कर जीएसटी वसूल किया जाएगा। कुमार पाल गौतम निर्देश में विभाग की प्रवर्तन शाखा द्वारा गत सोमवार को जयपुर के 6 प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनियो के गोदामों में एक साथ कार्यवाही कर बड़ी कर चोरी उजागर की है।

 

 

 

गिल संधु ट्रांसपोर्ट, जड़िया ट्रांसपोर्ट, क्रियाशक्ति, सुनील ट्रांसपोर्ट और पीसीएम कार्गाे के ये गोदाम जयपुर के वी.के.आई एरिया तथा ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है। दो दिन चली इस कार्यवाही में विभाग द्वारा इन गोदामों से भारी मात्र में रेडीमेड, ड्राई फ्रूट, इलेक्ट्रिक्ट आईटम आदि के 1 हजार 960 नग जब्त किए है। जिनका आरंभिक आकलन किए जाने पर इनका बाजार मूल्य करोड़ो रूपये पाया गया है। यह माल राज्य के बाहर से बिना कर चुकाए राज्य में लाया जा रहा था।

 

 

विभाग द्वारा इन वस्तुओं की गणना की जा रही है, जिसके बाद इन से जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। गोदामों पर सर्च के दौरान बड़ी मात्रा में लूज पर्चिया और डायरियां भी जब्त की गई है। इससे भी करोड़ो रूपये की कर चोरी उजागर होने की संभावना है, इस हेतु इनकी आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यह कार्यवाही राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ईमानदार टैक्स पेयर्स और ट्रांसपोर्ट्स के व्यापार को आसान करने के उद्देश्य से की गई है साथ ही कर चोरी करने वाले व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !