Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ

सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा ने आज बुधवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत नींदडदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। सम्भागीय आयुक्त ने शिविर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की स्टॉल्स पर जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को सरकार की योजनाओं से वंचित रहे पात्र लाभार्थियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र वंचित व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान 26 जनवरी, 2024 तक चलाया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

 

Common people are getting benefits of schemes in Vikas Bharat Sankalp Yatra camps in sawai madhopur

 

 

शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी जा रही है। साथ ही आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। इस दौरान “धरती कहे पुकार के” का नाट्यमंचन एवं स्वच्छता गीत का लोक कलाकारों द्वारा गायन किया गया। वहीं भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए “विकसित भारत संकल्प” की शपथ भी दिलाई गई।

 

गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार, ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव:-

शिविर में महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के पट्टे, उज्ज्वला गैस योजना के कनेक्शन, मृदा कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड भी सौंपे गए। आईसीडीएस की ओर से गोद भराई, अन्नप्राशन की रस्म भी संपन्न करवाई गई। वहीं राज्य स्तर पर कबड्डी खिलाड़ियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। शिविर स्थल के पास ही स्थित एक खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया।

 

ड्रोन ऑपरेटर ने बताया कि ड्रोन से 12 मिनट में 5 बीघा भूमि पर फसल में नैनो यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। इससे समय भी बचता है और जमीन की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, विकास अधिकारी समय सिंह मीना, सरपंच रचना मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

आज यहां लगेंगे शिविर:-

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि 21 दिसम्बर को पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत डिडवाड़ा दोपहर पूर्व एवं अनियाला में दोपहर बाद, खण्डार की अल्लापुर में दोपहर पूर्व एवं बहरावण्ड़ा खुर्द में दोपहर बाद, चौथ का बरवाड़ा की सारसोप में दोपहर पूर्व एवं महापुरा में दोपहर बाद, बौंली की बागरोली में दोपहर पूर्व एवं नीमोद राठोद में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !