भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव स्वरूप को प्रदेश प्रशासन का मुखिया (मुख्य सचिव) बनने पर आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने जिले के मीडिया एवं अपने संगठन की ओर से ई-मेल के जरिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि राजीव स्वरूप 1993, 94 में सवाई माधोपुर कलेक्टर रहे थे। उनका आमजन व मीडिया के साथ बहुत अच्छे सौहार्द पूर्ण यादगार संबंध रहें, उनका सवाई माधोपुर के विकास में भी महत्व पूर्ण योगदान रहा। यह सवाई माधोपुर के लिए भी सौभाग्य की बात है कि इनसे पूर्व सलाउद्दीन अहमद भी मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने से पहले सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर रहे थे।
बधाई देने वाले पत्रकारों में राजेश शर्मा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजमल जैन, सुरेश सोगानी, हरक चंद जैन, हीरालाल जैन, हनुमान प्रसाद जैन, अजय शेखर शर्मा, सत्यनारायण जैन के अलावा कई पत्रकार शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया