Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले में मनाया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर जिले में कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जिला मुख्यालय पर इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विमल महावर सभापति नगर परिषद ने प्रातः 11 बजे पार्टी के ध्वज का आरोहण किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस संगठन भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनैतिक संगठन है। उन्हे गर्व है कि वे इतनी पुरानी पार्टी के सदस्य है। इस मौके पर गोविन्द प्रसाद गुप्ता पीसीसी सदस्य द्वारा पार्टी के जन्मदिन पर केक काटा गया।
ब्लाक कांग्रेस के महासचिस व वार्ड पार्षद संजय गौतम ने बताया कि कांग्रेस के इतिहास विषय पर आधारित संगोष्ठी मे सर्व प्रथम कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास के बारे मे जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि 28 दिसम्बर 1985 को जनता के मुददे व देश को आजाद कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. हयूम ने की। महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरु, सुभाषचन्द्र बोस, गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, मौलाना अब्दुल कलाम, जवाहर लाल नेहरु, जैसे नेताओं के संरक्षण में कांग्रेस ने अजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश पर राज करने वाली सत्ता जनहित से सरोकार नहीं रखती इसलिए विपक्ष के रुप मे हमारी जिम्मेदारी जनता के प्रति ज्यादा है।
उप सभापति नगर परिषद अली मोहम्मद ने कहा कि अग्रेजी साम्राज्य के अत्याचारों से भारतीय जनता की रक्षक के रुप मे उभरी कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता के पश्चात आम जनता के अधिकारों की पोषक के रुप में स्थापित हुई। उन्होंने किसान विरोधी कानूनो के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे किसानों की ओर ध्यान दिलाया जिस पर सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने करतल ध्वनि से किसान आन्दोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर नगर परिषद के नव निर्वाचित सभापति विमल महावर, उप सभापति अली मोहम्मद व सभी पार्षदों का माला पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।

Congress 136th Foundation Day celebrated in Sawai Madhopur
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान, रमेश पंसारी, गिर्राजसिंह गूर्जर, श्योजीराम मीना, भुवनेश्वर तिवाड़ी, ओमप्रकाश सैन, विजय पणिकर, प्रदीप टटवाल, रामजीलाल गूर्जर, रामजीलाल बैरवा, के.एम.कंवरिया, धर्मवीर कुमावत, विजय तालचड़िया, कपिल बंसल, पार्षद रवि नामा, पुरुषोतम जोलिया, असरार उदीन, मुख्यतार अहमद, अबरार अहमद, लडडूलाल, प्यारेलाल, बशीर अहमद, रईस करमोदा आदि ने अपने विचार प्रकट किये।
स्थापना दिवस पर सेवादल की ओर से पार्टी ध्वज को गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। कार्यक्रम मे कोविड 19 की गाइड लाइन की पूर्ण पालना की गई।
इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगापुर सिटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवी स्टोर चौराहा गंगापुर सिटी पर सोमवार को प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कर मनाया गया। इसके पश्चात कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संगोष्ठी कर कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूसिंह गुर्जर, नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद कृष्णकुमार गोयल, मदन पचौरी, वरि. कांग्रेसी कैलाश मीना, सुनीता धाकड़, विजय ठाकुरिया, दिनेश धोलेटा, पुरूषोत्तम टल्लन, सतीश धामोनिया, सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट, इतवारीलाल वाल्मिकी आदि सैंकड़ों की संख्या मेें कांग्रेसजन व किसान उपस्थित थे।
इसी प्रकार कांग्रेस का स्थापना दिवस गंगापुर सिटी हायर सैकण्डरी स्कूल के पार्क में पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पवन मीना टोकसी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनो के कार्यकर्ता एवं स्वय सेवी संस्थाओं के लोगों की मौजूदगी में मनाया गया। इस मौके पर आसिफ पठान, चरण सिंह गुर्जर, फरोक पठान, दिलखुश टाटू, केशव बामनवास, लाखन टोकसी, विजय मीना, योगेश बिनेगा, अनिल जीवली, अभिषेक पाकड, हेमराज सेवा, विनोद मुराडा, रामदास नारायणपुर आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !