Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वयं भी पहनें मास्क और अपनों को भी पहनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में राज्यभर में संचालित किये जा रहे कोरोना जागरूकता जन आंदोलन को सवाई माधोपुर नगर परिषद द्वारा पूरी तत्परता से संचालित किया जा रहा है। इस जन आंदोलन के अन्तर्गत कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने, मास्क स्वयं पहने एवं अपनों को पहनाने के लिए लगातार गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

Waer a face mask to protect yourself from corona virus
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना जागरूकता जन आंदोलन अभियान की अवधि को अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, सार्वजनिक स्थान पर न थूंकने तथा कोरोना एडवाईजरी का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ पालना सुनिश्चित करने के लिए जन आंदोजन लगातार जारी रहेगा। आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी एडवाईजरी का उल्लंघन करने, बिना मास्क पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से अभियान में भागीदार बनने, एडवाईजरी का पालन करने तथा नववर्ष की पूर्व संध्या के लिये राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पूर्ण पालना का आग्रह किया है जिससे स्वयं कोरोना से बच सके तथा दूसरों में भी संक्रमण फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं, स्ट्रीट वेंडर्स, एनजीओ के साथ ही विभिन्न विभागों के कार्मिक भी इस जन आंदोलन में नगर परिषद की पूर्ण मदद कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !