कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभौर से हुई रवाना
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभौर से हुई रवाना, बेटे रेहान के साथ अपने 3 दिन के निजी दौरे पर रणथंभौर पार्क भ्रमण पर आई थी कांग्रेस महासचिव, आज सुबह 5 बजे सड़क के जरिए कड़ी सुरक्षा के बीच हुई रवाना, मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल सुबह और शाम को दोनों पारियों में किया था रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण, सुबह की पारी में जॉन 2 में बाघिन नूरी एवं उसके शावकों के हुए दीदार, बाघिन के साथ शावकों की अठखेलियां देख रोमांचित हुए प्रियंका और बेटे रेहान, वहीं जानकारी के अनुसार होटल में ही अपने एक परिचित की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई प्रियंका गांधी वाड्रा, हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से नहीं हुई पुष्टि।