Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं पर कराया मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गिर्राजसिंह गूर्जर एवं जिला संगठन महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं के विरुद्ध न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर मे अप*राधिक केस दर्ज कराया है।

 

Case registered against BJP leaders for making objectionable remarks against Rahul Gandhi

 

 

संगठन महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने बताया कि भाजपा के नेताओं को सच पसन्द नहीं है और राहुल सच बोलते है। भाजपा के एक केन्द्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को आतं*कवादी कहा तो वहीं भाजपा समर्थित शिवसेना के एक विधायक ने राहुल गांधी की जीभ का*टकर लाने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी प्रकार एक भाजपा नेता ने राहुल गांधी को जान से मा*रने की ध*मकी देते हुए कहा राहुल संभल जाओ वरना तुम्हारा भी वही हाल होगा जो तुम्हारी दादी इन्दिरा गांधी का हुआ था।

 

 

 

 

जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर ने कहा कि ऐसे बयानबाजी करने वाले नेताओं को ऊपर से संरक्षण मिला हुआ है। ऐसे में उनके नेताओं के गन्दे बोल पर भाजपा के शीर्ष नेता खामोश हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी से डरने वाले नहीं है। गलत दिशा में राजनीति बीजेपी कर रही है, जो देश हित में नहीं है। कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं।

 

 

ध*मकी देने वाला हर अपराधी कायर होता है। ऐसे कायरों को सजा मिलनी चाहिए। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संजय गायकवाड़ विधायक, केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिटटु, तरविन्दर सिंह, रघुराज सिंह मंत्री उत्तरप्रदेश व अनिल बोडे राज्य सभा सदस्य के विरुद्ध अप*राधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !