सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मानसून मेहरबान है। सवाई माधोपुर में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। सवाई माधोपुर जिले और जिले के आस-पास के इलाकों में पिछले 2 दिनों से कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। आज रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में करीब 44.82 MM बारिश दर्ज की गई है।

भारी बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग के मिश्र दर्रा पर पानी का बहाव तेज होने की वजह से यातायात बंद कर दिया गया। यहां पर गौमुखी से डेढ़ फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसी तरह तेज बारिश के चलते शेरपुर झरेटी की रपट पर करीब दो से ढाई फीट की पानी की चादर चल रही है।
जिस कारण कुण्डेरा, शेरपुर, श्यामपुरा सहित 20 गांवों का संपर्क सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से कट गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया