Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चिकित्सा सेवा के संविदा कर्मियों ने सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत पब्लिक हैल्थ मैनेजर, अकाउन्टेन्ट कम डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों द्वारा काली पट्टी बांधकर गांधीवादी तरीके से विरोध कर कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रंबधकीय संवर्ग में कार्यरत संविदा कार्मिकों के वेतन विसंगति व नियमतिकरण को लेकर प्रदेशव्यापी स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिसके तहत 14 मई को राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के अनुसार पब्लिक हैल्थ मैनेजर एवं अकाउंटेट कम डीईओ यूनियन एनयूएचएम सवाई माधोपुर की ओर से जिला संयोजक विनोद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष अरविन्द गौतम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया गया।

Contracts medical services submitted memorandum CMHO
जिला संयोजक विनोद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विगत पांच वर्ष से अल्प वेतन में कार्य कर रहे है। वर्तमान में कोरोना जैसी विश्व महामारी में बिना जाॅब सुरक्षा, वेतन भत्ते, बीमा सुरक्षा एवं विगत दो माह से बगैर अवकाश के दिन-रात कार्य कर रहे है। प्रदेश स्तर पर कई बार मुख्यंमत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्य स्तर पर गठित मंत्रीमंडल की कमेटी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्रों, ट्वीटर, फेसबुक एवं ई-मेल के माध्यम से संविदा कार्मिको को नियमित करने के बारे में अवगत कराया है।
उन्होने ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान के मुख्यंमत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से एनयूएचएम में कार्यरत समस्त संविदा कार्मिको को नियमित करने हेतु निर्णय लेकर संविदा कर्मचारियों को उनका हक दिलाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !